Chandauli news:61 किलो 330 ग्राम नाजायज गांजा के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

चंदौली

थाना नौगढ़ पुलिस द्वारा स्कार्पियो वाहन से ले जाते समय कुल 61 किलो 330 ग्राम नाजायज गांजा के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
अवैध गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 15.50 लाख रूपये।

पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लाग्हें द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध अंकुश लगाने के क्रम में दिये गये निर्देश में, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नौगढ़ कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष नौगढ़ के नेतृत्व में थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18 अक्टूबर को समय लगभग 20.50 बजे कौवाघाट पुल के पास से चेकिंग करते समय स्कार्पियो वाहन में कुल 02 बोरी में कुल 61 किलो 330 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ एवं 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना नौगढ़ पर मु0अ0स0 99/2024 धारा 8/20/60 NDPS Act पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार हुवे 1.मोन्टी जादौन व गोल्डी सिंह से पूछताछ पर बताया गया कि हम लोग बिहार प्रान्त के भभुआ जिले के ग्राम डुमरकोन से कम दामों पर गांजा खरीदते है और उसको लेकर वाहन से अलीगढ व बुलन्दशहर ले जाकर उचे दामों पर बेच देते है जिससे हमलोगो को ज्यादा फायदा होता है। अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं। हम लोगो का गिरोह है। हम लोग अपने भौतिक आर्थिक बुनियादी लाभ के लिये अपने तथा अपने गिरोहो के लिये करते है।

पंजीकृत मुकदमा का विवरण–

  1. मु0अ0स0 99/2024 धारा 8/20/60 NDPS Act थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

  1. मोन्टी जादौन पुत्र महेश कुमार निवासी ग्राम क्यौली खुर्द थाना अरनियाँ जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 23 वर्ष
  2. गोल्डी सिंह पुत्र रविपाल सिंह निवासी ग्राम क्यौली खुर्द थाना अरनियाँ जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 24 वर्ष

अपराधिक इतिहास अभियुक्त मोन्टी-

  1. मु0अ0सं0 70/24 धारा 147/148/308/323/506 भादवि थाना अरनिया जनपद बुलन्द शहर
  2. मु0अ0सं0 146/19 धारा 147/323/504/506 भादवि व 3(1) द एससी एसटी एक्ट थाना अरनिया जनपद बुलन्द शहर
  3. मु0अ0सं0 288/24 धारा 110/115(2)/117(2)/190 BNS थाना अरनिया जनपद बुलन्द शहर
  4. मु0अ0सं0 294/22 धारा 4/25 आर्स्म एक्ट थाना अरनिया जनपद बुलन्द शहर
  5. मु0अ0सं0 295/22 धारा 414 भादवि थाना अरनिया जनपद बुलन्द शहर
  6. मु0अ0सं0 733/22 धारा 379/411 भादवि थाना खुर्जानगर जनपद बुलन्दशहर
  7. मु0अ0सं0 223/23 धारा 147/148/149/302/307/323/34 भादवि व 3/25/27 आर्स्म एक्ट थाना चंडौस जनपद अलीगढ़
  8. 1120/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना फेस तृतीय जनपद गौतमबुद्धनगर

अपराधिक इतिहास अभियुक्त गोल्डी-

  1. मु0अ0सं0 334/21 धारा 323/325/504/506 भादवि थाना अरनिया जनपद बुलन्द शहर
  2. मु0अ0सं0 1382/21 धारा 279/304ए/338/427 भादवि थाना खुर्जानगर जनपद बुलन्द शहर

बरामदगी –
1-कुल 61 किलो 330 ग्राम नाजायज गांजा
2-दो मोबाइल।
3-एक स्कार्पियो वाहन JH 01 FG 6930 (घटना मे प्रयुक्त)
4- 3960 रूपये/ नगद