Chandauli news:राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ सदर तहसील सभागार में प्रशासनिक न्यायमूर्ति हरवीर सिंह (उच्च न्यायालय इलाहाबाद) मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्‍जवलित करके किया शुभारम्भ।

चंदौली

13. दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ सदर तहसील सभागार में माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति हरवीर सिंह (उच्च न्यायालय इलाहाबाद) मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्‍जवलित करके शुभारम्भ किया गया। जिसमें जनपद न्यायाधीश दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी, किरन पाल सिंह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय चन्दौली, रश्मि नन्दा पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण चन्दौली, सुबेदार सिंह अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत, अशोक कुमार- xI अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश चन्दौली कक्ष संख्या 1, राम बाबू यादव विशेष न्यायाधीश (एस.सी/एस.टी. एक्ट), चन्दौली, विकास वर्मा- । अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 2/सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली, अनुराग शर्मा विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) चन्दौली, परितोष श्रेष्ठ अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश / एफ. टी. सी. प्रथम/ नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत चन्दौली, इशरत परवीन फारूकी मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, अरूण कुमार गुप्‍ता अपर मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्ट्रेट (पू० म० रे०) मुगलसराय चन्‍दौली, निकिता गौड़ सिविल जज (सी. डि.) चन्‍दौली, इन्‍दुरानी सिविल जज (जू. डि.) चन्‍दौली, कुंवर जितेन्‍द्र प्रताप सिंह सिविल जज (जू. डि.) चकिया चन्‍दौली, माधुरी यादव न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट चन्‍दौली, नूतन सिविल जज (जू. डि.)/एफ. टी. सी. प्रथम/प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्‍याय बोर्ड चन्‍दौली, शिवानी सिविल जज (जू. डि.)/एफ. टी. सी.- ।। चन्‍दौली, ईशा राय अपर सिविल जज (जू. डि.) – ।। चन्‍दौली एवं चन्द्र मोहन गर्ग जिलाधिकारी चन्दौली, आदित्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक चन्दौली, सुनील भगवत अग्रणी जिला प्रबन्धक चन्दौली, मन्तोष सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक ग्रामीण यूपी बैंक, सिविल बार एसोसिएशन, चन्दौली के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, डिस्ट्रिक डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन, चन्दौली के अध्यक्ष अमरेन्‍द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहें। तहसील परिसर स्थित न्यायालयों में एवं जनपद के समस्त बैंकों द्वारा फिजीकल मोड में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गयी। जनपद न्यायालय के न्यायालयों द्वारा निम्नलिखित वादों का निस्तारण किया गया है –

  1. जनपद न्यायाधीश श्री दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी द्वारा कुल 02 एन आई एक्ट वादों का निस्तारण किया गया ।
  2. किरन पाल सिंह प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय चन्दौली, द्वारा कुल 26 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 06 जोड़े साथ भेजे गये।
  3. रश्मि नन्दा, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण चन्दौली, द्वारा कुल 54 एम.ए.सी.टी. वादों का निस्तारण कर रूपये 3,13,75,000/ – का प्रतिकर दिलाया गया।
  4. सुबेदार सिंह अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत चन्दौली, द्वारा कुल 04 वादों का निस्तारण कर रूपये 12,31,000/ – का समझौता राशि दिलाया गया।
  5. अशोक कुमार- xI अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश चन्दौली कक्ष संख्या 1 द्वारा कुल 01 इजराय वाद निस्तारण किया गया।
  6. राम बाबू यादव विशेष न्यायाधीश (एस.सी/एस.टी. एक्ट) चन्दौली, द्वारा कुल 03 वादों का निस्तारण किया गया।
  7. अनुराग शर्मा विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) चन्दौली, द्वारा कुल 05 वाद का निस्तारण कर रूपया 500/- जुर्माना वसूल किया गया ।
  8. परितोष श्रेष्ठ अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश / एफ. टी. सी. प्रथम चन्दौली/ नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत चन्दौली द्वारा कुल 186 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 184 विद्युत एवं 2 एन आई एक्ट वादों निस्तारण किया गया।
  9. इशरत परवीन फारूकी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, द्वारा कुल 4099 वादों का निस्तारण कर रूपया 6,69,600/- जुर्माना वसूल किया गया ।
  10. निकिता गौड़ सिविल जज (सी.डि.), द्वारा कुल 18 सिविल वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 13 वादों में रू0 70,50,488/- उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया ।
  11. अरूण कुमार गुप्‍ता अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे द्वारा कुल 1912 वादों का निस्तारण कर रूपया 4,74,310/- जुर्माना वसूल किया गया। 2
  12. इन्दु रानी सिविल जज (जू.डि.), द्वारा कुल 185 वादों का निस्तारण कर रूपया 26,020/- जुर्माना वसूल किया गया जिसमें 02 वादों में रू0 2,91,951/- उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया ।
  13. कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह सिविल जज (जू.डि.) चकिया द्वारा कुल 562 वादों का निस्तारण कर रू0 33210/- जुर्माना वसूल किया गया।
  14. माधुरी यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली द्वारा कुल 1340 वादों का निस्तारण कर रूपया 22,000/- जुर्माना वसूल किया गया।
  15. नूतन सिविल जज (जू.डि.)/एफ.टी.सी.– । चन्दौली, द्वारा कुल 501 वादों का निस्तारण कर रूपया 27,000/- जुर्माना वसूल किया गया।
  16. शिवानी सिविल जज (जू.डि.)/एफ.टी.सी.– ।। चन्दौली, द्वारा कुल 131 वादों का निस्तारण कर रूपया 12,400/- जुर्माना वसूल किया गया।
  17. ईशा राय, अपर सिविल जज (जू.डि.) – ।। चन्‍दौली द्वारा कुल 100 वादों का निस्‍तारण कर रूपया 1400/- जुर्माना वसूल किया गया।
  18. उपरोक्तानुसार जनपद न्यायालयों द्वारा कुल 9129 मुकदमों का निस्तारण किया गया।
  19. सभी बैंकों द्वारा कुल 613 ऋण खातों का निस्तारण कर रूपया 5,93,35,371/- (पांच करोड़ तिरानबें लाख पैतीस हजार तीन सौ इकहत्तर) का समझौता किया गया एवं रूपया 2,91,03,400/- (दो करोड़ इकानबें लाख तीन हजार चार सौ) नकद वसूला गया।
  20. जनपद के सभी राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 66541 मामलों का निस्तारण किया गया।
    उक्त सूचना अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या- 2/सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा
    प्राधिकरण चन्दौली, श्री विकास वर्मा- । द्वारा दी गयी।
    उपरोक्तानुसार जनपद न्यायालयों द्वारा वसूल किये गये अर्थदण्ड की धनराशि रूपये 12,66,440/- (बारह लाख छाछठ हजार चार सौ चालीस) तथा दिलाये गये उत्तराधिकार प्रमाण की धनराशि रू0 73,42,439/ (तीहत्तर लाख बयालीस हजार चार सौ उन्तालीस) है, तथा उक्त समस्त न्यायालयों द्वारा निस्तारित किये गये कुल मुकदमों की संख्या 9129 है।