Varanasi news:समावेशी और शांतिपूर्ण मानवता का संदेश देता है, अंतरराष्ट्रीय एकजुटता दिवस: अशोक विश्वकर्मा

वाराणसी

ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने‌ अंतरराष्ट्रीय एकजुटता दिवस पर महासभा के केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि दुनियां में एकता सद्भाव और शांति तथा जागरूकता को बढ़ावा देना अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का उद्देश्य है। उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय एकजुटता दिवस विकास लक्ष्यों को सतत प्राप्त करने, गरीबी उन्मूलन और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए एकता, सहयोग और साझा जिम्मेदारी को बढ़ावा देने तथा विविधता का सम्मान करते हुए सभी लोगों के बीच सहानुभूति, करुणा और आपसी समझ को प्रोत्साहित करता है। ताकि एक न्यायपूर्ण, समावेशी और शांतिपूर्ण दुनिया का निर्माण हो सके, जहाँ हर व्यक्ति को विकास का समान अवसर मिलें और कोई पीछे न छूटे जिससे एक बेहतर और न्यायपूर्ण दुनियां का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि हम सब एक ही मानवता के धागे से जुड़े हैं और गरीबी, भूख, युद्ध जैसी वैश्विक चुनौतियों से तभी लड़ सकते हैं जब हम एकजुट होकर प्रयास करें। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस को विश्व एकजुटता कोष और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा बढ़ावा दिया जाता है, जो दुनियां भर में गरीबी उन्मूलन के लिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने पर केंद्रित है। संयुक्त राष्ट्र महासभा का यह मानना था कि एकजुटता की संस्कृति और साझा करने की भावना को बढ़ावा देना गरीबी से लड़ने के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए 20 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस के रूप में घोषित किया गया। उन्होंने कहा दुनियां के सभी नागरिकों को एकता सद्भाव शांति और भाईचारा के लिए सहयोग करने तथा जागरूकता को बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।