Chandauli news:थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने ब्लैक शीशा गाड़ियों किए चालान।

चंदौली

कमालपुर स्थानीय थाना प्रभारी धीना दिलीप श्रीवास्तव ने गुरुवार को जनौली तिमुहानी पर शाम छः बजे ब्लैक शीशा गाड़ियों तथा मोटरसाइकिलें का चालन किए। एक नेक,ईमानदार,कर्तव्य पारायण,वर्दी का वफादार पुलिस की ड्यूटी का पालन करते हुए अपने गहन जांच में सफल देखे गए।ब्लैक शीशा गाड़ियों पर अधिकांश सपा,बसपा,कांग्रेस तथा भाजपा का झंडा लगा हुआ था।जांच अभियान में फंसे वाहन स्वामी अपने अपने नेताओं से संपर्क साधा,पर थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने किसी की कोई न सुनते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए बिना भेद भाव किए लगभग दर्जनों भर गाड़ियों पर प्रति गाड़ी पर 2500 रुपए का चालन काटते हुए सरकारी राजस्व की बढ़ोत्तरी के साथ समानता,तथा निष्पक्षता का उदाहरण प्रस्तुत करने में सफल रहे जो मौके पर चश्मदीह के लिए कौतूहल बना हुआ था। फोर ह्यूलर के साथ आधा दर्जन तीन सवारी,बिना हेलमेट वाहन चालकों को भी नहीं छोड़े।थाना प्रभारी के सघन जांच अभियान से वाहन स्वामियों में भूचाल पैदा देखने को मिला।