Chandauli news:बलुआ पुलिस ने शातिर बकरी चोर को एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार ।

चंदौली

                                     पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष बलुआ अतुल कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 अमित सिंह मय टीम के  दिनांक 15 फरवरी  को मुखबिरी सूचना के आधार पर एक नफर अभियुक्त साहिद कुरैशी उर्फ नीजु पुत्र सफिक कुरैशी निवासी सैदपुर रौजा द्वार वार्ड नं0 04 थाना सैदपुर जिला गाजीपुर उम्र 24 वर्ष को एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ समय करीब 23.36 बजे सैदपुर पुल के पास बहद ग्राम तिरगांवा बाफासला 13 किमी0 के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 39/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । 


अभियुक्त ने बताया कि साहब मैं बकरी चोरी करने का काम करता हूँ और बकरी चोरी करके ही अपना जीवन यापन करता हूँ। आज तक कई बार में करीब 25 से 30 बकरियों को चोरी कर करके राह चलते व्यक्तियों को बेच दिया करता हूं। जिसके सम्बन्ध मे एक बार थाना सादात जनपद गाजीपुर में एक बार मेरे खिलाफ मुकदमा भी लिखा गया है, मैं जल्दी पकड़ा नहीं जाता हूँ। यह जो अवैध तमंचा 315 बोर व जिन्दा कारतूस 315 बोर जिसको मैं चोरी में सहयोग हेतु व दबाव बनाने के लिए रखता हूँ इसे मैं बिहार में राह चलते एक व्यक्ति से खरीदा था। जिसका नाम पता मैं नहीं जानता हूँ। साहब साहब गलती हो गयी । माफ कर दीजिए।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
साहिद कुरैशी उर्फ नीजु पुत्र सफिक कुरैशी निवासी सैदपुर रौजा द्वार वार्ड नं0 04 थाना सैदपुर जिला गाजीपुर उम्र 24 वर्ष
अपराधिक इतिहास अभियुक्त-
1.मु0अ0सं0- 195/2021 धारा 379/411/506 भादवि थाना सादात जनपद गाजीपुर
2.मु0अ0सं0- 204/2022 धारा 420/467/468 भादवि थाना सादात जनपद गाजीपुर
3.मु0अ0सं0- 39/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बलुआ जनपद चन्दौली
विवरण बरामदगी