Chandauli news:ट्रक में आलू के नीचे पंजाब से बिहार ले जाए जा रहे 1028 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल मात्रा 9199.8 लीटर) बरामद शराब की अनुमानित कीमत 01.68 करोड़ रुपये 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

चंदौली

थाना अलीनगर व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में 01 ट्रक वाहन से आलू की बोरी के नीचे छिपाकर पंजाब राज्य से परिवहन कर बिहार राज्य ले जाए जा रहे 1028 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल मात्रा 9199.8 लीटर) बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

बरामद अवैध शराब की अनुमानित कीमत 01.68 करोड़ रुपये।

पुलिस महामहानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी पीयूष मोर्डिया व पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी वैभव कृष्ण के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में होली पर्व के दृष्टिगत अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय थाना अलीनगर, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव, सर्विलांस टीम प्रभारी उ0नि0 आशीष मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना अलीनगर व स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर NH-19 सिंहिताली पुल के पास चेकिंग के दौरान ट्रक सं0 RJ14GL7458 से 1028 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल मात्रा 9199.8 लीटर) बरामद कर 01 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*

पुलिस कार्यवाही-
दिनांक 02 मार्च को पुलिस टीम गौधना चौराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा NH-19 सिन्घीताली पुल पर पहुचकर रामनगर वाराणसी के तरफ से आने वाले वाहनो की चेकिंग के दौरान हाइवे पर गाड़ियो की कतार लगने लगी जिसकी वजह से वाहन धीरे-धीरे चलने लगी कुछ समय पश्चात 01 ट्रक आता हुआ दिखाई दिया ट्रक चालक पुलिस टीम को देखकर ट्रक को कतार से हटकर पुलिस टीम की तरफ मारने व ट्रक चढ़ाने की नियत से तेज गति से चलाया गया तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा अपनी सुरक्षा करते हुए उक्त ट्रक वाहन को कुछ ही दूर जाकर घेराबन्दी कर पकड़ लिया गया। पकड़े व्यकि की पहचान चालक मल्लाराम पुत्र वागाराम निवासी ग्राम रानी गाव कल्ला थाना सदर बाड़मेर जिला बाड़मेर राजस्थान उम्र करीब 32 वर्ष के रुप में हुई। पकड़े गये ट्रक वाहन सं0-RJ14GL7458 की त्रिपाल पन्नी का हटवाकर को चेक किया गया तो वाहन के डाले में कुल 30 आलू की बोरी व 50 बोरी चावल की भूसी के नीचे अवैध शराब रखे हुए पाये गये जिन्हे बाहर निकालकर गिनती की गयी तो कुल 1028 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिस पर “For Sale in Punjab Only” अंकित था। बरामद शराब का विवरण निम्नवत है- IMPERIAL BLUE (375 ML)– 31 पेटी (279 लीटर), ROYAL CHALLENGE (750 ML)– 315 पेटी (2835 लीटर), ROYAL CHALLENGE (180 ML)– 145 पेटी (1252.8 लीटर), ALL SEASONS (750 ML)– 239 पेटी (2151 लीटर), MCDOWELL (750 ML)– 298 पेटी (2682 लीटर) कुल 1028 पेटी में 9199.8 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। अभियुक्त के कब्जे से नगद ₹1200 एवं 02 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। वाहन को धारा 207 MV Act के अंतर्गत सीज किया गया है।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना अलीनगर पर मु0अ0सं0 139/2026 धारा 109(1) बीएनएस एवं 60/63 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


पूछताछ के दौरान अभियुक्त से ट्रक को पुलिसकर्मी पर चढ़ाने के सम्बन्ध में पूछा गया तो बताया कि हमे किसी भी कीमत पर अवैध अग्रेजी शराब से भरी ट्रक को बिहार पहुचाना था, जिसके लिए मुझे अच्छी कीमत मिलती है बिहार में शराब पर बन्दी है इसलिए मै व मेरे वाहन स्वामी द्वारा पंजाब से सस्ते दाम पर शराब खरीद कर बिहार में ले जाकर ऊचे दामो पर बेचते है जिससे हमे काफी मुनाफा होता है इस समय होली आने वाली है और बिहार में और अधिक दामो पर ये शराब बिकेगी। इसलिए मेरे द्वारा ट्रक को आप सभी के ऊपर चढ़ाते हुए भागने का प्रयास किया गया।