Varanasi news:आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय एवं बाल विद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया: योग दिवस

वाराणसी

आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय तथा बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी, रामनगर, वाराणसी के प्रांगण में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए योग प्रशिक्षक अनमोल जी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं, विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षक–शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। प्रशिक्षक द्वारा योग की विधियों एवं उससे होने वाले शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुकुल पाण्डेय ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देता है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन अनुशासित रहता है।

महाविद्यालय एवं विद्यालय परिवार ने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवन एवं निरोगी समाज के संकल्प के साथ हुआ।