थाना चकिया पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 21.780 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 01 शातिर तस्कर को किया गया गिरफ्तार।
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपए ।
चंदौली

उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थानाध्यक्ष चकिया, अर्जुन सिंह के नेतृत्व में दिनांक 03 अगस्त को थाना चकिया पुलिस टीम द्वारा जलेबिया मोड़ के नीचे हेमइया मंदिर के पास संदिग्ध व्यक्ति, वाहन एवं वस्तुओं की चेकिंग कर रही थी, कि नौगढ़ तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा रुकने का संकेत देने पर चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मोटरसाइकिल को रोक लिया। मोटरसाइकिल के पीछे बैठे व्यक्ति के पास एक प्लास्टिक का बोरा था। पुलिस द्वारा उसे वाहन से उतारकर पूछताछ की जा रही थी, तभी मोटरसाइकिल चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान 1.लालजी यादव पुत्र शिवनाथ यादव, निवासी ग्राम जमसोत, थाना चकरघट्टा, जनपद चन्दौली तथा फरार व्यक्ति की पहचान घरभरन यादव पुत्र कान्ता यादव निवासी उपरोक्त के रुप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जें से बोरे में भरा टेप से लिपटे कुल 11 बंडलों में 21.780 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना चकिया पर मु0अ0सं0 198/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अपने साथी घरभरन यादव के साथ बिहार से गांजा लेकर आया था और दोनों इसे बिक्री के उद्देश्य से वाराणसी ले जा रहे थे।




