चंदौली

एएनटीएफ गाजीपुर एवं थाना अलीनगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 01 कन्टेनर वाहन से 02 कुन्तल 51 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा की बरामदगी करते हुए 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
बरामद अवैध गांजा की अनुमानित कीमत करीब 01 करोड़ 25 लाख रूपयें।

चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एएनटीएफ यूनिट गाजीपुर एवं थाना अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए रामनगर औद्योगिक क्षेत्र कटरिया सर्विस लेन के पास से 01 अभियुक्त को 02 कुन्तल 51 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा (कुल 120 बण्डल) तथा 01 कन्टेनर वाहन (संख्या UK06CB5283) के साथ गिरफ्तार किया गया।
कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 20.सितम्बर को एएनटीएफ यूनिट गाजीपुर व थाना अलीनगर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कन्टेनर वाहन से अवैध गांजा लेकर झारखण्ड से कटरिया क्षेत्र में आने वाला है। सूचना पर सूचना पर एएनटीएफ यूनिट गाजीपुर टीम व थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा कटरिया सर्विस लेन पर घेराबंदी कर संदिग्ध कन्टेनर वाहन (UK06CB5283) को रोका गया।
वाहन की जांच व तलाशी लेने पर केबिन के ऊपरी हिस्से में बने गुप्त बक्से से 08 सफेद प्लास्टिक की बोरियां बरामद हुईं, जिनमें कुल 120 बण्डलों में 02 कुन्तल 51 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा पाया गया। अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 एंड्रॉइड मोबाइल फोन (रेडमी), 01 निर्वाचन कार्ड, 01 आधार कार्ड 01 रिलायंस कार्ड, 01 एसबीआई एटीएम कार्ड तथा ₹900 नगद बरामद हुए।
बरामद अवैध गांजा को नियमानुसार कब्जे में लेते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में थाना अलीनगर पर मु0अ0सं0 586/2026, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्त बजरंग कुमार सिंह ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा मंटू सिंह निवासी बोकारो (झारखण्ड) ने गाड़ी में लदवाकर रामनगर (वाराणसी के पास) पहुँचाने के लिए दिया था। यहाँ किसी व्यक्ति को यह माल सुपुर्द कर बदले में पैसे लेकर वापस जाने थे।
बरामदगी-
02 कुन्तल 51 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा
अनुमानित कीमत करीब 01 करोड़ 25 लाख रूपये।
01 कन्टेनर वाहन (संख्या UK06CB5283)
01 एंड्रॉइड मोबाइल फोन (रेडमी)
01 निर्वाचन कार्ड, 01 आधार कार्ड 01 रिलायंस कार्ड, 01 एसबीआई एटीएम कार्ड व ₹900 नगद
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
बजरंग कुमार सिंह पुत्र उदयशंकर सिंह, निवासी काशी झरिया, थाना पिण्डरा जोडा, जनपद बोकारो, झारखण्ड (उम्र करीब 29 वर्ष)।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 0586/2026, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
थाना अलीनगर पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।
2.उ0नि0 अश्वनी कुमार सिंह चौकी प्रभारी जफरपुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।
3.हे0का0 रामराज थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।
4.का0 अखिलेश सिंह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।
एएनटीएफ गाजीपुर टीम-
- प्र०नि० सुरेन्द्र नाथ सिंह एएनटीएफ गाजीपुर
- उ0नि0 शमी अशरफ शेख एएनटीएफ गाजीपुर
- हे0का0 संजय सिंह रजावत एएनटीएफ गाजीपुर
- का0 जयन्त सिंह एएनटीएफ गाजीपुर
- का0 शिवांश राय एएनटीएफ गाजीपुर
- का0 देवानन्द एएनटीएफ गाजीपुर
- का0 चालक इन्द्रपाल सिंह एएनटीएफ गाजीपुर।





