Varanasi news:पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन

सुजाबाद/वाराणसी

सूजाबाद। वार्ड नंबर 48 सूजाबाद स्थित मुंडमाले वीर बाबा मंदिर में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। हवन-पूजन के बाद उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया।कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनके जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा और मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि प्रकाश पटेल (मल्लू), लोचन विश्वकर्मा, नत्थू सिंह पटेल, रौनी वर्मा, रामेंद्र पटेल, राकेश कुमार, प्रदीप पटेल, वीरेंद्र सिंह, विजय पटेल, मनोज पासवान, संजय भारती, नारायण विश्वकर्मा, राजा गुप्ता, दीपू सिंह, अंकित गुप्ता, दीपक साहनी, अनिल चौधरी, रिंकू गुप्ता, अमर गुप्ता, चंद्रबली साहनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।