Chandauli news:सोशल मीडिया पर मा० प्रधानमंत्री भारत सरकार के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली

उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थानाध्यक्ष कंदवा, विनोद कुमार अंचल के कुशल नेतृत्व में थाना कंदवा पुलिस टीम द्वारा पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 62/2026, धारा 66 आईटी एक्ट से संबंधित अभियुक्त सत्येन्द्र प्रसाद पुत्र रामवचन विन्द उर्फ भगवान, निवासी ग्राम खुरहट परशुरामपुर, थाना कन्दवा, जनपद चन्दौली, उम्र लगभग 24 वर्ष को द्वारा अपनी फेसबुक आईडी से भारत के माननीय प्रधानमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी एवं उनकी फोटो को अपमानजनक रूप से एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था।
उक्त प्रकरण में थाना कन्दवा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत होने के 24 घंटे के भीतर अभियुक्त को दिनांक 02 अगस्त को उसके घर से धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए उसके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.सत्येन्द्र प्रसाद पुत्र रामवचन विन्द उर्फ भगवान निवासी ग्राम खुरहट परशुरामपुर, थाना कन्दवा, जनपद चन्दौली उम्र लगभग 24 वर्ष