Chandauli news:चन्दौली में 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

थाना चन्दौली व स्वाट/SOG टीम की संयुक्त कार्यवाही में लगभग 3.92 करोड़ रुपये कीमत का सोना बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

02 अभियुक्त गिरफ्तार
2 किलो 565.720 ग्राम पीली धातु (सोना) बरामद
बरामद सोने की अनुमानित कीमत लगभग ₹3 करोड़ 92 लाख
वाहन के गियर बॉक्स के नीचे बनाए गए विशेष बॉक्स में छिपाकर रखा गया था सोना
05 मोबाइल फोन व KIA Carens कार बरामद
आयकर विभाग एवं राजस्व आसूचना विभाग को दी गई सूचना, बरामद सोना नियमानुसार सुपुर्द

चंदौली

उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना चन्दौली बिन्देश्वर पाण्डेय एवं प्रभारी स्वाट/SOG टीम निरीक्षक राम जन्म यादव के कुशल नेतृत्व में थाना चन्दौली पुलिस एवं स्वाट/SOG टीम द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही करते हुए लगभग ₹3 करोड़ 92 लाख रुपये कीमत की पीली धातु (सोना) बरामद करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
स्वाट/SOG टीम प्रभारी मय हमराह एवं प्रभारी निरीक्षक थाना चन्दौली मय हमराह को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि KIA Carens कार संख्या HR22W2830, सफेद रंग से दो व्यक्ति बिहार की तरफ से अवैध पीली धातु (सोना) लेकर दिल्ली की तरफ जाने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारीगण को अवगत कराया गया।

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा नवही पुलिया हाईवे पर बिहार की तरफ से आने वाले वाहनों को रोककर चेक किया जा रहा था तथा धीमी गति से वाहनों को पास कराया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए वाहन KIA Carens संख्या HR22W2830 को बिहार की तरफ से आते हुए देखा गया।

पुलिस टीम द्वारा वाहन को रुकने का इशारा किया गया, जिस पर चालक द्वारा वाहन को साइड से भगाकर निकलने का प्रयास किया गया। पुलिस बल द्वारा तत्परता दिखाते हुए वाहनों की सहायता से उक्त कार को रोक लिया गया।

वाहन चालक से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम जुबेर मुबारक शेख पुत्र मुबारक शेख निवासी मसाला गली के पीछे, अहिल्या नगर, थाना शांगली, जिला शांगली, महाराष्ट्र बताया। वहीं चालक के बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मनीष कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी मकान संख्या-248, लाट नं. 6, लाजपत नगर, जिला फतेहाबाद, हरियाणा बताया।

वाहन भगाने का कारण पूछने पर दोनों व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि उनकी गाड़ी में गियर बॉक्स के नीचे बॉक्स बनाकर अवैध सोना छिपाकर रखा गया है, जिसे वे लोग दिल्ली लेकर जा रहे थे तथा पकड़े जाने के डर से वाहन भगाने का प्रयास कर रहे थे।

अभियुक्तों की निशानदेही एवं सहयोग से वाहन के गियर बॉक्स के नीचे बनाए गए बॉक्स को खोलकर चेक किया गया, जिसमें कपड़े के लंबे बेल्ट में भूरे रंग के सेलो टेप से लपेटकर रखी गई दो सिल्लियों में पीली धातु बरामद हुई। अभियुक्तों द्वारा उक्त पीली धातु को सोना बताया गया। बरामद पीली धातु के संबंध में अभियुक्त कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

आयकर विभाग एवं राजस्व आसूचना विभाग की उपस्थिति में जांच-

बरामदगी के संबंध में उच्चाधिकारीगण को अवगत कराते हुए Income Tax Department एवं Revenue Intelligence Department को सूचना दी गई। सूचना पर संबंधित विभाग के अधिकारी Government Valuer/सुनार के साथ मौके पर उपस्थित हुए।

उनकी उपस्थिति में बरामद पीली धातु के बंडल को खुलवाकर चेक एवं वजन कराया गया, जिसका कुल वजन 2 किलो 565.720 ग्राम पाया गया। संबंधित वैल्यूअर द्वारा इसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹3 करोड़ 92 लाख बतायी गयी।

आयकर विभाग द्वारा प्रारम्भिक रूप से बताया गया कि बरामद पीली धातु विदेश में निर्मित सोना है।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी की पुलिस कार्यवाही पूर्ण करने के उपरान्त बरामद पीली धातु को नियमानुसार Revenue Intelligence Department को सुपुर्द कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
1.जुबेर मुबारक शेख पुत्र मुबारक शेख निवासी मसाला गली के पीछे, अहिल्या नगर, थाना शांगली, जिला शांगली, महाराष्ट्र।
2.मनीष कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी मकान संख्या-248, लाट नं. 6, लाजपत नगर, जिला फतेहाबाद, हरियाणा।

बरामदगी का विवरण-
1- 2 किलो 565.720 ग्राम पीली धातु (सोना) — अनुमानित कीमत लगभग ₹3 करोड़ 92 लाख।
2- 05 मोबाइल फोन।
3- 01 KIA Carens कार संख्या HR22W2830, सफेद रंग।

थाना चन्दौली पुलिस एवं स्वाट/SOG टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई उक्त कार्यवाही के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा बरामद पीली धातु को संबंधित विभाग को नियमानुसार सुपुर्द किया गया है।