विश्वकर्मा पूजा पर्व का अवकाश घोषित न होने से दुखी ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपना जन्म दिवस सार्वजनिक रूप से न मनाने का किया फैसला
वाराणसी

आज मेरा जन्म दिवस है, किंतु मेरा मन शोक और निराशा में डूबा है, क्योंकि संगठन ने आपके सहयोग से विश्वकर्मा पूजा पर्व के सार्वजनिक राजकीय अवकाश की मांग को लेकर विगत कई वर्षों से लंबा संघर्ष किया। रेल रोको आंदोलन, पत्र भेजो अभियान, सामूहिक मुंडन, धरना, सत्याग्रह, उपवास आदि विभिन्न प्रकार के प्रजातांत्रिक आंदोलन किए गए। किंतु सरकार ने इस मांग को निरंतर अनदेखा और उपेक्षित किया। सबसे ज्यादा दुखद स्थिति यह रहीं कि हमारे अपने लोग जो सत्ता में महत्वपूर्ण पदों पर समाज के प्रतिनिधि के हैसियत से स्थापित हैं उन्होने भी कोई सकारात्मक प्रयास अथवा सहयोग नहीं किया। विश्वकर्मा पूजा पर्व हमारा सामाजिक गौरव स्वाभिमान और आस्था का पर्व है, जिससे करोड़ों देशवासियों की भावनाएं जुड़ी है। सरकार से हम मांग करते हैं कि समाज की लंबित मांग विश्वकर्मा पूजा पर्व का सार्वजनिक राजकीय अवकाश घोषित किया जाए। हमने यह फैसला किया है कि जब तक विश्वकर्मा पूजा पर्व का सार्वजनिक राजकीय अवकाश घोषित नहीं हो जाता तब तक मैं सार्वजनिक रूप से अपना जन्म दिवस नहीं मनाऊंगा।






