Chandauli news:फ्लोरेंस स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों का हुआ सम्मान

राष्ट्र और भविष्य का निर्माण शिक्षा और शिक्षकों के समर्पण बिना असंभव: अशोक विश्वकर्मा

चंदौली

फ्लोरेंस स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को तिलक लगाकर और केक काटकर एवं अंगवस्त्रम सहित अनेक प्रकार के उपहार भेंट कर भावपूर्ण सम्मान किया। शिक्षकों के सम्मान में भाषण और कविता प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने संबोधित करते हुए कहा भारत में शिक्षक दिवस डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर मनाया जाता हैं। वह अनेक गुणों से परिपूर्ण और छात्रों के प्रिय शिक्षक थे। उनकी यही इच्छा थी कि यदि कोई उनका जन्मदिन मनाना चाहे तो देश के सभी शिक्षकों के लिए इसे एक सम्माननीय दिवस के रूप में मनाया जाए।अपनी पुस्तक “आधुनिक भारत के राजनीतिक विचारक” में उन्होंने भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में शिक्षकों और शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया, उनके अनुसार, राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की बहुत बड़ी भूमिका है। इसीलिए शिक्षकों का अधिक सम्मान किया जाना चाहिए। एक विचारक और शिक्षक होने के साथ-साथ वह एक दार्शनिक भी थे। राष्ट्र और भविष्य का निर्माण शिक्षा और शिक्षकों के समर्पण के बिना असंभव है। शिक्षकों का योगदान समाज को त्याग और आदरभाव रखना सिखाता है। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान या अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। यह दिन गुरु के महत्व और उनके प्रति समर्पण की भावना को जीवित रखता है। शिक्षक छात्रों में आत्मविश्वास और सही-गलत की समझ पैदा करते हैं।