Chandauli news:अलीनगर में 3 करोड़ की हेरोइन के साथ 21 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार

चंदौली

एएनटीएफ यूनिट वाराणसी एवं थाना अलीनगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 01 किलो 20 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।*

बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रूपयें।

उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एएनटीएफ यूनिट वाराणसी एवं थाना अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त को 01 किलो 20 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ रूपयें है।

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 05.सितंबर को एएनटीएफ यूनिट वाराणसी व थाना अलीनगर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध हेरोइन लेकर जनपद चन्दौली में तस्करी करने के उद्देश्य से आने वाला है। सूचना पर एएनटीएफ यूनिट वाराणसी टीम व थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा गोधना मोड़ अंडरपास सर्विस रोड के पास पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये का एक संदिग्ध व्यक्ति मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 किलो 20 ग्राम अवैध हेरोइन (भूरे रंग का पाउडर) बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अभिषेक सोनकर पुत्र प्रकाश सोनकर, निवासी झोरिया जगदीशपुर बाबतपुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 21 वर्ष बताया।
बरामद अवैध हेरोइन को नियमानुसार कब्जे में लेते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में थाना अलीनगर पर मु0अ0सं0 560/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक सोनकर द्वारा पूछताछ में बताया गया कि बरामद हेरोइन उसे आयुष श्रीवास्तव निवासी आकाशवाणी के पास महमूरगंज, वाराणसी ने दी थी। आयुष ने उसे गोधना मोड़ हाईवे के पास खड़े रहने का निर्देश दिया था, जहाँ एक अन्य व्यक्ति को यह हेरोइन सौंपकर बदले में पैसे लेने थे। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह यह तस्करी कुछ पैसों के लालच में कर रहा था।

बरामदगी-
01 किलो 20 ग्राम अवैध हेरोइन (भूरे रंग का पाउडर)
अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रूपयें
₹650 नगद
01 एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अभिषेक सोनकर पुत्र प्रकाश सोनकर निवासी झोरिया जगदीशपुर बाबतपुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष।