Varanasi news:अघोरेश्वर भगवान राम की 90वीं जयंती,पड़ाव आश्रम में दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ


अघोरेश्वर भगवान राम जयंती आज
अघोर पीठ, पड़ाव आश्रम में लोलार्क षष्ठी पर्व के साथ शुरू हुआ दो दिवसीय कार्यक्रम

पड़ाव/वाराणसी

भाद्र शुक्ल षष्ठी, गुरुवार 17 सितम्बर 2026 को अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम्, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव, वाराणसी में अघोराचार्य महाराजश्री बाबा कीनाराम जी का 426 वाँ जन्म षष्ठी (लोलार्क षष्ठी) पर्व श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी के सान्निध्य में भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इसी के साथ परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के 90वें जयंती पर्व के दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।
इस अवसर पर प्रातःकालीन सफाई-श्रमदान के बाद सुबह 8:00 बजे पूज्यपाद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने महाराजश्री बाबा कीनाराम जी की प्रतिमा का विधिवत् पूजन किया। तत्पश्चात् डॉ० अशोक कुमार सिंह जी द्वारा सफलयोनि का पाठ किया गया। इसके पश्चात् पूज्य बाबा ने आश्रम के उपासना स्थल (चिरकुट देवी विहार) में हवन-पूजन के बाद दो दिनों तक चलने वाले अखंड संकीर्तन “अघोरान्ना परो मन्त्रः नास्ति तत्वं गुरोः परम्” का शुभारम्भ देवी मन्दिर की पञ्च परिक्रमा करके किया।
उल्लेखनीय है कि भाद्रशुक्ल सप्तमी तदनुसार गुरुवार 18 सितम्बर 2026 को परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी की 90वीं जयंती मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रान्तों से आए संस्था के सदस्य, भक्त व श्रद्धालुगण सम्मिलित हो रहे हैं। परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के दर्शन-पूजन के साथ ही श्रद्धालुगण सायंकाल 5 बजे के लगभग पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी का आशीर्वचन ग्रहण।
दिनांक : 17/09/2029 भवदीय
अरविन्द कुमार सिंह
संयुक्त मंत्री
श्री सर्वेश्वरी समूह
पड़ाव, वाराणसी (उ०प्र०