Chandauli news:सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 46 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें 5 का मौके पर हुवा निस्तारण।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी लोगो की फरियाद

सकालडीहा/चंदौली

सम्पूर्ण समाधान दिवस में लोगो की फरियाद सुनते डीएम
सकलडीहा।तहसील सभागार में शनिवार को डीएम निखिल टीकाराम फुण्डे की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान विभिन्न मामलो से सम्बंधित कुल 46 प्रार्थना पत्र पड़े।इसमे से 5 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।शेष शिकायती पत्रो को सम्बन्धित विभाग को सौपा गया। डीएम ने कहा कि निर्धारित समय के भीतर शिकायतो का पारदर्शी व गुडवत्पूर्ण निस्तारण करे।चेताया कि शिकायत डिफाल्टर होने की स्थिति में जवाबदेही तय कर कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने कहा कि विवादित राजस्व सम्बन्धी मामले के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया जाय। घूर गड्ढा,तालाब,चकरोड सहित अन्य सरकारी जमीन से अवैध कब्जा को अभियान चलाकर हटाए।कहा की ठंड के मौसम में चौक चौराहों पर अलाव की समुचित व्यवस्था करें।इसके साथ ही गांव व कस्बा के निराश्रित गरीब लोगों में कम्बल का वितरण करे।अंत मे उन्होंने शिकायतो के निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस,थाना दिवस सहित ऑनलाइन शिकायतो पर शासन स्तर से मॉनिटरिंग की जा रही है।अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली से ही उनकी ग्रेड तय की जाएगी।इस मौके पर एसपी डॉ. अनिल कुमार,सीएमओ वाई.के राय, एसडीएम अनुपम मिश्रा, डीसी मनरेगा रविन्द्र चतुर्वेदी,सीओ रघुराज,तहसीलदार अखिलेश गुप्ता,नायब तहसीलदार अमित सिंह,एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय,पूर्ति निरीक्षक अमित दृवेदी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।