Chandauli news:लोग सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के सफल सम्पादन/निर्वाचन तैयारियों के सम्बंध में बनाई गई रणनीति।

चंदौली

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सीमावर्ती जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

लोग सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के सफल सम्पादन/निर्वाचन तैयारियों के सम्बंध में बनाई गई रणनीति।


जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी फुंडे व पुलिस अधीक्षक डॉo अनिल कुमार की अध्यक्षता में सीमावर्ती
जनपद के अधिकारियों साथ बैठक जिलाधिकारी अनुश्रवण कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के सफल सम्पादन/निर्वाचन तैयारियों के दृष्टिगत सीमावर्ती जनपद से उत्पन्न होने वाली परेशानियों को रोकने तथा उससे निपटने के तैयारी पर समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार पांडेय,अविनाश कुमार, सीमावर्ती जनपद के अपर जिलाधिकारी व पुलिस अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।