Chandauli news:थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा बोलेरो पिकप बन्द बाडी से 85.220 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार।

🔹थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा बोलेरो पिकप बन्द बाडी से 85.220 किलोग्राम अवैध गांजा बरामदगी के साथ 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार

चंदौली

पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लाग्हें द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध प्रभावी अंकुश लगाने के लिए दिये गये निर्देश में, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी नौगढ़ कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नौगढ़ के कुशल नेतृत्व में थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा बोलेरो पिकअप बन्द बाडी से 85.220 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना नौगढ़ पर मु0अ0सं0 93/2024 धारा 8/20/60 NDPS Act पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पुलिस कार्यवाही-
दिनांक 24 सितम्बर को थाना नौगढ पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग के दौरान सेमराकुशही से अमृतपुर जाने वाले रास्ते पर चार पहिया बोलेरो पिकअप बन्द बाडी रजि0नं0 DL1LAE4794 का ड्राइबर चेकिंग कर रही पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन मौजूदा पुलिस टीम द्वारा घेरा बन्दी करके पकड़ा गया। पिकअप की तलाशी ली गई जिसमे से 03 प्लास्टिक की बोरी मे प्रत्येक बोरी में 09-09 बण्डल अवैध गांजा सभी बण्डल टेप सील कुल 85.220 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ एवं 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की जामा तलाशी से 01 मोबाइल व कुल 650 रूपया नगद बरामद हुआ। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना नौगढ़ पर मु0अ0सं0 93/2024 धारा 8/20/60 NDPS Act पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया।

पूछताछ विवरण अभियुक्तगण–
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण 1. नागेन्द्र कुमार पुत्र हरपाल सिंह निवासी ग्राम नगलारुंध थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस उ0प्र0 उम्र करीब 32 वर्ष 2.श्रवण कुमार पुत्र जयप्रकाश सिंह खरवार निवासी ग्राम डुमरकोन थाना अघौरा जनपद कैमूर भभुआ बिहार उम्र करीब 19 वर्ष से पूछताछ के दौरान बताया कि हम लोग बिहार प्रान्त के भभुआ जिले के थाना अधौरा के ग्राम डुमरकोन से कम दामों पर गांजा खरीदते है और उसको लेकर वाहन से अवैध गांजा की तस्करी करके मथुरा/हाथऱस ले जाकर बेचते हैं जिससे हमलोगो को ज्यादा फायदा होता है। अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं। हम लोगो का गिरोह है। हम लोग अपने भौतिक आर्थिक बुनियादी लाभ के लिये ये काम करते हैं।

पंजीकृत मुकदमा का विवरण–
1.मु0अ0सं0 93/2024 धारा 8/20/60 NDPS Act थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1.नागेन्द्र कुमार पुत्र हरपाल सिंह निवासी ग्राम नगलारुंध थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस (उ0प्र0) उम्र करीब 32 वर्ष
2.श्रवण कुमार पुत्र जयप्रकाश सिंह खरवार निवासी ग्राम डुमरकोन थाना अघौरा जनपद कैमूर भभुआ (बिहार) उम्र करीब 19 वर्ष