फ्लोरेंस स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शांति और प्रेम का पर्व क्रिसमस
चंदौली/दुल्हीपुर
फ्लोरेंस स्कूल में शांति और प्रेम का पर्व क्रिसमस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सेंटा क्लाज का परिधान धारण कर उनके प्रतिरूप में एक दूसरे को टाफी और गिफ्ट बांटकर क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने प्रभु यीशु मसीह के जीवन चरित्र की चर्चा करते हुए कहा ईसा मसीह का जन्म फिलिस्तीन के बैथलहम शहर में हुआ था। उन्होंने कहा यीशु के अनुयाई मानते है कि वह मसीहा और ईश्वर के पुत्र थे। यीशु मसीह का जन्म मानवता को पापों से मुक्ति दिलाने प्रेम दया और सहनशीलता का संदेश देने के लिए हुआ था। उन्होंने कहा था कि शांति के बिना किसी का अस्तित्व संभव नहीं है, घृणा, संघर्ष,हिंसा और युद्ध का धर्म में कोई जगह नहीं है। शायद यही वजह है कि क्रिसमस किसी एक देश या राष्ट्र में नहीं बल्कि दुनिया भर में धूमधाम से मनाया जाता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शेफाली सोहेल शिवांगी शुक्ला शबाना परवीन रुखसार बानो आदि लोग उपस्थित थे।