चंदौली

पीयूष मोर्डिया अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी, वैभव कृष्ण पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी के निर्देशन में आदित्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा जनपद में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर हो रही चोरी की घटना पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिगम्बर कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व नामेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी चकिया के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष इलिया व थानाध्यक्ष शहाबगंज के संयुक्त कार्यवाही में 04 शातिर चोरो को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से विभिन्न धार्मिक स्थलों से चोरी 394 छोटा बडा घण्टा पीतल, 04 मुकुट सफेद धातु, दो सफेद धातु की मूर्ति की आंख सहित चोरी में प्रयुक्त औजार लोहा काटने की एक आरी मय चार लोहे का ब्लेड तथा घटना में प्रयुक्त एक दोपहिया वाहन सुपर स्प्लेण्डर संख्या UP65DZ2098 व 1500.00 रूपये बरामद किया गया है।
आज दिनांक 02.जून को थानाध्यक्ष इलिया को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ शातिर चोर जो विगत 10 दिनो से थाना क्षेत्र व जनपद के अन्य थानो के एकान्त में स्थापित मन्दिरो से छोटा बडा घण्टा, मुकुट व अन्य सामग्री चुरा कर भागे थे। इस समय काली माता मन्दिर के पास एकान्त जगह में बैठ कर अगली चोरी की योजना बना रहे है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष इलिया मय पुलिस टीम व थानाध्यक्ष शहाबगंज मय पुलिस टीम द्वारा काली माता मन्दिर ग्राम कलानी के पास घेराबन्दी करके मौके से 03 शातिर चोर को गिरफ्तार गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे चोरी का सामान जमालपुर मिर्जापुर में बेच देतें है। उक्त चोरो की निशानदेही पर चौथा अभियुक्त को जमालपुर मिर्जापुर से उसकी दुकान से मय माल के साथ गिरफ्तार करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा 01 अभियुक्त राजू सेठ उपरोक्त फरार/वांछित है।
उक्त चोरो द्वारा विगत 10 दिनो से थाना क्षेत्र व जनपद के विभिन्न थानो पर चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया जा रहा था। ये लोग थाना क्षेत्र व जनपद के विभिन्न थानो में एकान्त मे स्थापित मन्दिरो से लगातार चोरी करते तथा चोरी का सामान जमालपुर मिर्जापुर ले जाकर बेचते थे। सबसे पहले यह लोग एकान्त में स्थापित मन्दिरो की रेकी करते की कही सीसीटीवी कैमरा तो नहीं लगा है उसके बाद जहा पर सीसीटीवी कैमरा नहीं होता था उक्त मन्दिरो से घण्टा मुकुट व अन्य सामग्री को काटकर व चुरा कर जमालपुर मिर्जापुर में बेच देते थे।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
- धीरज तिवारी पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम चैनपुरवा चौबेपुर थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 27 वर्ष।
- नीरज तिवारी पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम चैनपुरवा चौबेपुर थाना जमापुल जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 29 वर्ष।
- अतुल तिवारी पुत्र जवाहजर लाल तिवारी निवासी ग्राम चैनपुरवा चौबेपुर थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 24 वर्ष।
- दीपक कुमार उर्फ दीपु पुत्र स्व0 रामचन्द्र निवासी ग्राम जमालपुर थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 19 वर्ष।
आपराधिक इतिहास-
1.धीरज तिवारी पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम चैनपुरवा चौबेपुर थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर –
• मु0अ0सं0 843/2016 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर
• मु0अ0सं0 75/2025 धारा 115(2)/351(3)/352 BNS थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर
• मु0अ0सं0 34/2025 धारा 305/341(4) BNS थाना इलिया जनपद चन्दौली
• मु0अ0सं0 39/2025 धारा 305/331(4) BNS थाना इलिया जनपद चन्दौली
• मु0अ0सं0 47/2025 धारा 305 BNS थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली
• मु0अ0सं0 88/2025 धारा 303(2) BNS थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली
• मु0अ0सं0 92/2025 धारा 303(2) BNS थाना चकिया जनपद चन्दौली
2. नीरज तिवारी पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम चैनपुरवा चौबेपुर थाना जमापुल जनपद मिर्जापुर
• मु0अ0सं0 75/2025 धारा 115(2)/351(3)/352 BNS थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर
• मु0अ0सं0 34/2025 धारा 305/341(4) BNS थाना इलिया जनपद चन्दौली
• मु0अ0सं0 39/2025 धारा 305/331(4) BNS थाना इलिया जनपद चन्दौली
• मु0अ0सं0 47/2025 धारा 305 BNS थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली
• मु0अ0सं0 88/2025 धारा 303(2) BNS थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली
• मु0अ0सं0 92/2025 धारा 303(2) BNS थाना चकिया जनपद चन्दौली
3. अतुल तिवारी पुत्र जवाहर लाल तिवारी निवासी ग्राम चैनपुरवा चौबेपुर थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर
• मु0अ0सं0 34/2025 धारा 305/341(4) BNS थाना इलिया जनपद चन्दौली
• मु0अ0सं0 39/2025 धारा 305/331(4) BNS थाना इलिया जनपद चन्दौली
• मु0अ0सं0 47/2025 धारा 305 BNS थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली
• मु0अ0सं0 88/2025 धारा 303(2) BNS थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली
• मु0अ0सं0 92/2025 धारा 303(2) BNS थाना चकिया जनपद चन्दौली
4. दीपक कुमार उर्फ दीपु पुत्र स्व0 रामचन्द्र निवासी ग्राम जमालपुर थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर
• मु0अ0सं0 34/2025 धारा 305/341(4) BNS थाना इलिया जनपद चन्दौली
• मु0अ0सं0 39/2025 धारा 305/331(4) BNS थाना इलिया जनपद चन्दौली
• मु0अ0सं0 47/2025 धारा 305 BNS थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली
• मु0अ0सं0 88/2025 धारा 303(2) BNS थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली
• मु0अ0सं0 92/2025 धारा 303(2) BNS थाना चकिया जनपद चन्दौली
5. राजू सेठ पुत्र रामजी सेठ निवासी ग्राम बहुआर थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर ( वांछित)
• मु0अ0सं0 34/2025 धारा 305/341(4) BNS थाना इलिया जनपद चन्दौली
• मु0अ0सं0 39/2025 धारा 305/331(4) BNS थाना इलिया जनपद चन्दौली
• मु0अ0सं0 47/2025 धारा 305 BNS थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली
• मु0अ0सं0 88/2025 धारा 303(2) BNS थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली
• मु0अ0सं0 92/2025 धारा 303(2) BNS थाना चकिया जनपद चन्दौली
विवरण बरामदगी-
- बड़ी घंटी- 06
- मीडियम घंटी- 66
- छोटी घंटी- 322
- 04 मुकुट सफेद धातु का
- 02 सफेद धातु की मूर्ति की आंख
- लोहा काटने की एक आरी मय चार अदद लोहे की ब्लेड
- मोटर साइकिल सुपर स्प्लेण्डर संख्या UP65DZ2098
- रू0 1500.00 रूपये
 
								 
															 
															




