Lakhnow news:ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा (युवा प्रकोष्ठ यू ,पी,) का विवेक विश्वकर्मा भारतीय प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

लखनऊ

ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने महासभा के युवा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का जाजमऊ, कानपुर, निवासी- विवेक विश्वकर्मा भारतीय को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि विवेक विश्वकर्मा उर्जावान नवयुवक कर्मठ एवं सक्रिय समाजसेवी है। इन्हें विभिन्न सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों में महत्वपूर्ण पद पर कार्य करने का अनुभव है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया है कि इनके मनोनयन से महासभा के मिशन एकजुटता एवं सर्वांगीण विकास अभियान को बल मिलेगा। तथा विश्वकर्मा वंशज मनु, मय, त्वष्टा, शिल्पी, दैवज्ञ भाइयों को संगठित करने की दिशा में महत्वपूर्ण और सार्थक प्रयास होंगे। यह सूचना मीडिया सेल के प्रदेश प्रभारी रमेश कुमार विश्वकर्मा ने दी है।

Chandauli news:जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने हाईवे स्थित महेवा में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में शेष कमियों को शीघ्र पूरा कर हैंड ओवर करने के सख्त निर्देश दिए।