Chandauli news:जैपुरिया विद्यालय में CBSE. द्वारा आयोजित दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आगाज़।

चंदौली

  • सेठ एम आर जैपुरिया स्कूल्स, बनारस पड़ाव कैंपस में सी.बी.एस.ई. रीजनल साइंस एग्जीबिशन का भव्य शुभारंभ
  • जैपुरिया स्कूल्स, बनारस पड़ाव कैंपस में इलाहबाद रीज़न के दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ
    वाराणसी: 29 अक्टूबर, 2025 – ज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेठ एम.आर. जैपुरिया स्कूल्स, बनारस पड़ाव कैंपस में दो दिवसीय सी.बी.एस.ई. रीज़नल साइंस एग्जीबिशन (इलाहबाद रीज़न विज्ञान प्रदर्शनी) का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतिष्ठित आयोजन में विभिन्न स्कूलों के मेधावी छात्रों ने अपने वैज्ञानिक मॉडल और प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल विज्ञान के सिद्धांतों को दर्शाने का मंच नहीं है, बल्कि यह समस्या-समाधान की भावना और भविष्य के लिए समाधान खोजने की लगन को भी दर्शाना है | इस कार्यक्रम में कुल 65 स्कूल,75 परामर्शदाता एवं 150 बच्चों की सक्रीय भागीदारी रही |
    उक्त कर्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी वृन्द द्वारा मुख्य अतिथि सी.एम.ओ. चंदौली योगेश किशोर राय, निर्णायक मंडल शल्यचिकित्सक डॉक्टर राम नवल विश्वकर्मा,डॉक्टर आर.के. सिंह,डॉक्टर अंजना सिंह, डॉक्टर विश्वजीत आनंद एवं विवेक कुमार जी के स्वागत के साथ किया गया | इसी क्रम में विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज बजाज जी, प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना जी,मुख्य अतिथि एवं समस्त निर्णायक समूह द्वारा माँ शारदा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया ।
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि सी.एम.ओ. चंदौली योगेश किशोर राय अपने संबोधन में छात्रों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना की और कहा कि इस तरह के मंच युवा वैज्ञानिकों को प्रेरित करने तथा राष्ट्र निर्माण में सहायक होते हैं। विज्ञान आज की समस्याओं का समाधान है, और आज के बच्चे कल के वैज्ञानिक हैं। यह प्रदर्शनी आप सभी को एक-दूसरे से सीखने, विचारों का आदान-प्रदान करने और वैज्ञानिक समुदाय का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान करती है। **इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज बजाज जी ने अपने प्रेरणास्पद विचारों को साझा करते हुए कहा कि – तीन बातें जो आपकी यात्रा को महान बनाएँगी :1 – खोज की आग को जलाए रखें 2. गलतियों को अपना गुरु बनाएँ 3. देश के लिए सोचें | आपकी रिसर्च सिर्फ प्रोजेक्ट नहीं है; यह हमारे समाज के लिए एक समाधान है। सोचिए कि आपका नवाचार (Innovation) किसी किसान की मदद कैसे करेगा, किसी बीमारी को कैसे रोकेगा, या पर्यावरण को कैसे बचाएगा। इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना जी ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों में जिज्ञासा, रचनात्मकता और समस्या-समाधान कौशल को विकसित करना है।
    प्रदर्शित किए गए विषय- प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा सतत स्थाई कृषि,हरित ऊर्जा,प्लास्टिक जैसे अपशिष्ट का प्रबंधन,पर्यावरण संरक्षण,उभरती प्रौद्योगिकी टिकाऊ विकास, स्वास्थ्य और कल्याण, और रोबोट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित नवीन और व्यावहारिक मॉडल प्रस्तुत किए गए। निर्णायक मंडल ने प्रत्येक मॉडल का बारीकी से अवलोकन किया और छात्रों से उनके प्रोजेक्ट्स के बारे में विस्तृत जानकारी ली। छात्रों ने अपने मॉडलों की रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुति देकर निर्णायक मंडल को मुग्ध कर दिया | यह दो दिवसीय आयोजन 30 अक्टूबर, 2025 को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न होगा, जिसमें सर्वश्रेष्ठ मॉडलों को सम्मानित किया जाएगा।
    उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि सी.एम.ओ. चंदौली योगेश किशोर राय, निर्णायक मंडल शल्यचिकित्सक डॉक्टर राम नवल विश्वकर्मा,डॉक्टर आर.के. सिंह,डॉक्टर अंजना सिंह, डॉक्टर विश्वजीत आनंद एवं विवेक कुमार जी, विद्यालय के चेयरमैन दीपक बजाज जी,प्रबंध निदेशक मनोज बजाज जी,निदेशक श्यामसुंदर बजाज जी प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना जी अतिथि विद्यालय के शिक्षक वृंद एवं बच्चों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही | कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन अनामिका सिंह ने किया |