Chandauli news:सामाजिक जीवन में स्वार्थी व्यक्ति नहीं पा सकता कभी सम्मान: अशोक विश्वकर्मा।

दुल्हिपुर/चंदौली

ज्ञानी जैल सिंह के स्मरणाजंली समारोह की तैयारी के संबंध में बैठक संपन्न

ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के केंद्रीय कार्यालय पर ज्ञानी जैल सिंह के श्रद्धांजलि समारोह की तैयारी के संबंध में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि समाज के पूर्वजों और महापुरुषों द्वारा देश के लिए किए गए विशिष्ट और उल्लेखनीय योगदान को जीवंत रखने के लिए महासभा ने उनकी स्मृति में समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय किया है। इसी क्रम में भारत के सातवें राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि का आयोजन 25 दिसंबर 2025 को ज्ञानी जैल सिंह स्मरणाजंली समारोह,राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में करने का निर्णय किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाज के पूर्वजों और महापुरुषों का संपूर्ण जीवन त्याग, समर्पण और बलिदान पर आधारित था। उन्होंने सदैव सामाजिक समरसता के सिद्धांतों पर चलते हुए देश और समाज के विकास में उल्लेखनीय योगदान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में निहित स्वार्थपरता, पदलोलुपता और लोभ मनुष्य को सम्मान से दूर कर देता है। उन्होंने सामाजिक बिखराव को दूर करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक एकताजुटता का आह्वान करते हुए कहा कि महासभा सामाजिक एकता की दिशा में निरंतर सार्थक और सकारात्मक प्रयास कर रहा है। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश के उपाध्यक्ष सतीश विश्वकर्मा महासचिव डॉक्टर प्रमोद कुमार विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार विश्वकर्मा राजेश कुमार विश्वकर्मा सहित अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।