पड़ाव/चंदौली

क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से चिंतित व्यापारियों ने सीओ सदर मुग़लसराय कृष्ण मुरारी शर्मा को पांच महत्वपूर्ण बिन्दू पर अपनी मांग रखते ज्ञापन सौपा, जिसमे क्षेत्र मे लगातार हुई चोरी व पचास लाख की बड़ी चोरी को टीम गठित कर खुलासे की बात और सांध्य कालीन सघन चेकिंग पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द कार्रवाई की मांग व चोरी हुई घटनाए का खुलासा का समय सीमा तय की जाय ताकि व्यापारियों और निवासियों को सुरक्षा महसूस हो सके, क्योंकि हाल ही में कई घरों और दुकानों में चोरी हुई हैं, जिससे इलाके में असुरक्षा का माहौल है। सीओ सदर ने व्यपारियों को आश्वासन दिया कि आठ दिनों के अंदर चोरी हुई घटनाओं का खुलासा किया जायेगा। व्यपारियों ने आरोप लगाया की ज़ब से नए मुग़लसराय कोतवाल आये है क्षेत्र में अपराधी गतिविधियां तेज हो गई है जैसे चोरी, सेंधमारी, तप्पेबाजी शामिल है। व्यपारियों एवं नागरिकों के मन मे डर और भय का माहौल उत्पन्न हो गया है।
अगर आठ दिन के अंदर क्षेत्र हुई चोरी का खुलासा नहीं हुवा तो हम व्यपारी धरना देने के लिए बाध्य होंगे जिसमे मुख्य रूप से अमन,सन्नी ,श्रीप्रकाश, रामबाबू महिपाल आशीष सीताराम मंनोज मौर्य अजय आलोक आनन्द विशाल शुभम ब्रिजमणि भरत बिजय अरविंद आदि व्यापारी मौजूद रहे।





