चंदौली

पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लाग्हें के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत चलाए जा रहे “ऑपरेशन बचपन अभियान” के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर ऑपरेशन बचपन अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें एएचटी प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह एवं बालश्रम अधिकारी चन्द्रप्रकाश व एएचटी टीम का0 रामजी धुसिया, म0का0 पारो गिरि के साथ थाना मुगलसराय अन्तर्गत ग्राम रौना स्थित 02 ईंट भठ्ठा से कुल 06 नाबालिग बच्चों को बाल मजदूरी करते हुए पाया और उनको तत्काल बाल मजदूरी से मुक्त कराते हुए उनके परिजनों हिदायत दें कर सुपूर्द किया गया।
बालश्रम अधिकारी के द्वारा भठ्ठा संचालको के विरुध्द चाइल्ड लेबर अधिनियम की धारा 8, 9(2), व नियम 11 व 16 के तहत आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है तथा जिले के समस्त ईंट भठ्ठा संचालकों को बालश्रम मुक्त हेतु जिला पंचायत को आवश्यक कार्यवाही हेतु बताया गया।





