वाराणसी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने एक विज्ञप्ति में नीट परीक्षा के रद्द होने पर सरकार और एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि नीट परीक्षा रद्द होने से 22 लाख से अधिक छात्र प्रभावित हुए है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 एक बार फिर विवादों में घिर गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी (एन टी ए ) को 3 मई 2026 को आयोजित परीक्षा को रद्द करना पड़ा, क्योंकि कई राज्यों से पेपर लीक, अनियमितता और परीक्षा में धांधली के मामले सामने आए।उन्होंने कहा कि इस फैसले से देशभर के करीब 22 लाख से ज्यादा छात्र प्रभावित हुए हैं. लाखों परीक्षार्थियों की महीनों की तैयारी, कोचिंग, मेहनत और उम्मीदें अचानक अनिश्चितता में बदल गई हैं। उन्होंने कहा इस विवाद ने एक बार फिर देश में परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।उन्होंने सवाल उठाया है कि आखिर बार बार पेपर लीक कैसे हो जाते हैं? कौन लोग इसमें शामिल होते हैं? क्या इनके खिलाफ कोई सख्त कानून नहीं है। उन्होंने कहा कि सबसे आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि 2024 में लागू परीक्षा नकल रोकथाम अधिनियम के बावजूद पेपर लीक, नकल माफिया और परीक्षा धांधली पर लगाम न लग पाना सरकार और एजेंसी की नाकामी और विफलता सीधे तौर पर जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में पता चला है कि संगठित गिरोह करोड़ों रुपये लेकर छात्रों तक पेपर पहुंचाते थे. कुछ जगहों पर परीक्षा सामग्री पहुंचाने की भी शिकायतें प्राप्त होती रही है। बार-बार नीट परीक्षा का लीक होना एनटीए की निगरानी प्रणाली की विफलता को दर्शाता है। तथा परीक्षा आयोजित करने वाली मुख्य संस्था एनटीए की सुरक्षा व्यवस्था और गोपनीयता पर बड़े सवाल खड़े करता हैं।




