Chandauli news:एक शातिर हेरोइन तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे 8 लाख का हीरोइन बरामद

चंदौली

???? अवैध मादक पदार्थ/शराब व पशु तस्करों पर टूट रहा चन्दौली पुलिस का कहर।
???? अवैध मादक पदार्थ एवं शराब तस्करी करने वाले शातिर तस्करों पर चन्दौली पुलिस लगातार शिकंजा।
???? एक शातिर हेरोइन तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, दूसरा भागने मे रहा सफल।
???? फरार तस्कर की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा दी जा रही लगातार सम्भावित स्थानों पर दबिश
???? लगभग 08 लाख रू0 मूल्य का अवैध मादक पदार्थ हेरोइन बरामद
???? थाना बलुआ पुलिस को ग्राम मजिदहाँ के पास से मिली सफलता
???? बिना नम्बर की मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रानिक तराजू मशीन भी बरामद

                पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा0 अनिल कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध अंकुश लगाने के क्रम में दिये गये निर्देश में व अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा राजेश राय के निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा  उ0नि0 मनीष  कुमार सिंह मय  हमराह  उ0नि0 जगदीश प्रसाद, हे0का0 मनीष कुमार सिंह व हे0का0 रमेश यादव के दिनांक 5 अक्टूबर 2023 को देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन दौरान के द्वारा सघन चेकिंग के दौरान ग्राम मजिदहा तिराहा जाने वाले रास्ते पर अभियुक्त अनुज कुमार यादव उर्फ बन्टी पुत्र बनारसी यादव निवासी ग्राम पहाडपुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र करीब 21 वर्ष को समय 22.10 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से  54 ग्राम हिरोइन नाजायज व एक अदद प्लेटिना मोटरसाइकिल,एक अदद इलेक्ट्रानिक तराजू मशीन व 650 रुपये नगद बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 220/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम 1.अनुज कुमार यादव उर्फ बन्टी पुत्र बनारसी यादव उम्र करीब 21 वर्ष 2.संजीव कुमार यादव पुत्र रामदरश यादव निवासीगण  ग्राम पहाडपुर थाना बलुआ चन्दौली के पंजीकृत किया गया।

विवरण पूछताछ अभियुक्तः-
पूछताछ में अभियुक्त अनुज कुमार यादव उर्फ बन्टी पुत्र बनारसी यादव उम्र करीब 21 वर्ष नि0 ग्राम पहाड़पुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली ने पूछताछ में बताया कि साहब मैं व मेरा साथी संजीव कुमार यादव पुत्र रामदरश यादव निवासीगण ग्राम पहाडपुर थाना बलुआ चन्दौली मिलकर हिरोईन सैदपुर जनपद गाजीपुर से लाते है और दोनों लोग मिलकर बेचते हैं। मेरे साथ मोटर साइकिल पर संजीव कुमार यादव ही बैठा था जो आप लोगों को देखते ही भाग गया। अभियुक्त से पूछा गया कि तुम लोग किस से हिरोईन खरीद कर लाते हो तो बताया कि साहब मुझे उसका नाम पता मालूम नहीं है उसके बारे में मेरा साथी संजीव ही बता सकता है।

विवरण बरामदगी –

  1. नाजायज हिरोइन – 54 ग्राम (अंर्तराष्ट्रीय कीमत अनुमानित- 08 लाख रू0)
  2. एक अदद प्लेटिना मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट की)
    3.एक अदद इलेक्ट्रानिक तराजू मशीन
  3. कुल 650 रुपये नगद
    गिरफ्तारी का दिनाक, समय व गिरफ्तारी स्थल-
    1.दिनाकं- 05.10.2023
    2.समय- 22.10 बजे
    3.गिरफ्तारी स्थल- मजिदहा तिराहा जाने वाला रास्ता वहद ग्राम मजिदहाँ थाना बलुआ जनपद चन्दौली।
    अभियुक्तगण का विवरणः-
    1.अनुज कुमार यादव उर्फ बन्टी पुत्र बनारसी यादव निवासी ग्राम पहाडपुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र करीब 21 वर्ष (गिरफ्तार)
    2.संजीव कुमार यादव पुत्र रामदरश यादव निवासीगण ग्राम पहाडपुर थाना बलुआ चन्दौली (वांछित)

आपराधिक इतिहास अभियुक्तगणः-
फरार अभियुक्त संजीव कुमार यादव पुत्र रामदरश यादव का आपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0सं0- 07/19 धारा 147/323/379/411/427/452/504/506 भादवि थाना बलुआ जनपद चन्दौली।
2.मु0अ0सं0- 07/21 धारा 10 उ0नि0 गुण्डा निय0 अधि0 थाना बलुआ जनपद चन्दौली।
3.मु0अ0सं0- 50/21 धारा 10 उ0नि0 गुण्डा निय0 अधि0 थाना बलुआ जनपद चन्दौली।
4.मु0अ0सं0-220/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना बलुआ जनपद चन्दौली।

गिरफ्तार अभियुक्त अनुज कुमार यादव उर्फ बन्टी पुत्र बनारसी यादव का आपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0सं0-220/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना बलुआ जनपद चन्दौली।
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह थाना बलुआ जनपद चन्दौली।
  2. उ0नि0 मनीष कुमार सिंह थाना बलुआ जनपद चन्दौली।
  3. उ0नि0 जगदीश प्रसाद थाना बलुआ जनपद चन्दौली।
  4. हे0का0 मनीष कुमार सिंह थाना बलुआ जनपद चन्दौली।
  5. का0 रमेश कुमार यादव थाना बलुआ जनपद चन्दौली।