Chandauli news:डीडीयू नगर व चकिया विधायक, जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा0 अनिल कुमार द्वारा मिशन शक्ति- चतुर्थ चरण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा किया गया रवाना

चंदौली

???? विधायक चकिया कैलाश आचार्य, मा0 विधायक पीडीडीयू नगर रमेश जायसवाल, जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा0 अनिल कुमार द्वारा मिशन शक्ति- चतुर्थ चरण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा किया गया रवाना
???? मुख्य विकास अधिकारी एस0एन0 श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी वाई 0के0, क्षेत्राधिकारी लाइन आशुतोष, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य द्वारा पालिटेक्निक कालेज चन्दौली पर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत मिशन शक्ति फेज-04 (शक्ति दीदी अभियान) रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारम्भ
????कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु चलाया जा रहा अभियान
????पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का किया जायेगा त्वरित निस्तारण
????महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जायेगा जागरूक
उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने एवं जागरुक करने हेतु आज दिनांक 14 अक्टूबर को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत मिशन शक्ति फेज-04 (शक्ति दीदी अभियान) का जनपद में मा0 विधायक चकिया कैलाश आचार्य, मा0 विधायक पीडीडीयू नगर रमेश जायसवाल, जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा0 अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी एस0एन0 श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी वाई0के0, क्षेत्राधिकारी लाइन आशुतोष, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री प्रभात कुमार, समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य द्वारा पालिटेक्निक कालेज चन्दौली से हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया। मिशन शक्ति फेज-04 के विशेष अभियान (शक्ति दीदी) के तहत थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों, समस्त थानों पर गठित महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा गाँवों में जन चौपाल लगाकर व बस स्टैंड/बाजार/गांव/कस्बा/स्कूल/कालेज/सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं/ महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक करते हुए “शक्ति दीदी” के रुप में महिलाओं/बालिकाओं से जुड़ कर उन्हे सशक्त बनाने का प्रयास किया जायेगा। शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं/ बालिकाओं को शासन/यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे- विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अधिकारियों/थानों के सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया जायेगा। महिलाओ एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रयत्न किया जायेगा।

????महिलाओं के समस्याओं की सुनवाई के हेतु जनपद के प्रत्येक थानों पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है जिसमें महिलाओं की समस्या महिला पुलिसकर्मियों द्वारा सुनी जाती है।
????महिलाओं की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है। तथा शिकायतों के निस्तारण के पश्चात शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाता है।
????शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण बीट पुलिस अधिकारी के द्वारा समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण रुप से किया जाता है।
????महिला पुलिस कर्मियों की थानों के बीटों पर नियुक्ति की गयी है ताकि महिला पुलिसकर्मी थाना पुलिसिंग के अन्य क्षेत्रों में भी अपनी सहभागिता बनाये रखे।
उपस्थित महिलाओं/छात्राओं को बताया गया कि महिलाओं/बालिकाओं को कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित थाना/ महिला सुरक्षा विशेष दल व उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं/बालिकाओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए। आप की वार्ता को सार्वजनिक नहीं किया जाता है । सभी थानों में महिलाओ की सुरक्षा/सहायता हेतु महिला हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है। जहां पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत/समस्या सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण किया जाता है। इसके साथ ही मौजूद छात्राओं/महिलाओं को मिशन शक्ति फेज-04 अभियान से सम्बन्धित पम्पलेट्स वितरित कर यू0पी0 पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा सम्बन्धी चलायी जा रही हेल्पलाइन नम्बरों तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सभी छात्राओं/महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा छात्राओं/महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया । कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण सहित भारी संख्या में महिलाएं, बालिकाएं, लोग व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।