Chandauli news:फ्लोरेंस स्कूल में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस शहीदों को नमन कर धूमधाम से मनाया गया।


दुल्हिपुर/चंदौली

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फ्लोरेंस स्कूल में ध्वजारोहण कर धूमधाम से 79 स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक ने शहीदों को नमन करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा यह पर्व पूरे देश के विभिन्न लोगों को एकजुट करता है जो विविधता में भारत की एकता का मूल मार्ग और शक्ति है। हमें इस बात पर गर्व होना चाहिए कि हम दुनिया के सबसे बड़े बहुमत वाले देश का हिस्सा हैं, जहाँ हम एक लोकतंत्र में रहते हैं। स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय नागरिक के जीवन का एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिन है। तथा देशवासियों के बीच देश प्रेम समर्पण एवं एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा ज्ञात और अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग बलिदान और देश के प्रति समर्पण की भावना के चलते भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। उन्होंने कहा इस ऐतिहासिक दिवस पर देश की संप्रभुता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प ही देश के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Varanasi news:आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति रहें डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित शिक्षक दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया।