
वाराणसी
कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा है कि आम बजट में गरीब, मध्यम वर्ग और किसानों के लिए कोई बड़ी योजना नहीं होने से यह सपनों जैसा है। आमजन को उम्मीद रहती है की बजट में कोई बड़ा ऐलान या योजना की घोषणा होगी, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी आम बजट में युवाओं, गरीबों किसानों और मध्यमवर्ग के लोगों के लिए कुछ खास नहीं रहा, जिससे आम बजट ने आम लोगों को निराश किया है। उन्होंने कहा पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार का बजट काफी बड़ा है। पिछले साल के मुकाबले 7.1% प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ इस बार 53.47 लाख करोड़ का बजट आया है। बजट में कई योजनाओं की घोषणा की गई, लेकिन टैक्स पेयर्स के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं हुई। स्थिर बजट के चलते सरकार ने बजट में टैक्स छूट की कोई घोषणा नहीं की है। उन्होंने कहा कि फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज पर लगने वाला टैक्स भी कम नहीं हुआ है, सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स बढ़ने से मार्केट में गिरावट आएगी, जिससे डेरिवेटिव ट्रेडिंग करने वाले 90 फ़ीसदी ट्रेडर्स को नुकसान होगा।ऐसे में सरकार ने फ्यूचर कांट्रैक्ट पर एसटीडी 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दी है, जबकि ऑप्शंस प्रीमियम पर 0.10 % से बढ़ाकर 0.15% कर दी गई है। इससे ट्रेडिंग कास्ट बढ़ जाएगी। शार्ट टर्म और लगातार निवेश करने वालों पर इसका नेगेटिव असर पड़ेगा। यही वजह है कि जब बजट में इसकी घोषणा हो रही थी तब स्टॉक मार्केट में अकस्मात बड़ी गिरावट आई। 1 फरवरी को सेंसेक्स 1546 यानी 2% गिरा, जबकि निफ्टी 495 अंक टूटा। इसके अलावा महंगाई पर अंकुश, रोजगार सृजन, और किसानों के लिए इस बजट में कुछ खास नहीं रहा।




