Chandauli news:मनोज सिंह डब्लू की पहल, सैयदराजा को मिलेगी 21 घंटे बिजली


पूर्व विधायक के आवास पर एक्सईएन विद्युत के साथ हुई बैठक

चंदौली

सैयदराजा नगर की बिजली समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के आवास पर एक्सईएन विद्युत आशीष कुमार सिंह की मौजूदगी में बैठक हुई। इस दौरान पूर्व विधायक ने एक्सईएन के समक्ष सैयदराजा नगर की बिजली से जुड़ी समस्याओं को एक-एक कर रखा। साथ ही उनका समाधान किए जाने पर जोर दिया। कहा कि पिछले 10 वर्षों से बिजली विभाग सैयदराजा नगर को ग्रामीण फीडर की बिजली आपूर्ति करके शहरी क्षेत्र के तर्ज पर बिल की वसूली करता चला आ रहा है, जिसके वापसी अथवा उपभोक्ताओं के आगामी बिल समायोजन किया।
विदित हो कि सैयदराजा नगर के बिजली उपभोक्ताओं को लगातार कई वर्षों से विभाग द्वारा अधिक बिल की वसूली करके छला जा रहा था, जब इसकी शिकायत सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को मिली तो उन्होंने नौ मार्च को रामलीला मैदान पर धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया। इसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बिजली विभाग की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें समस्या के समाधान की पहल की रूपरेखा बनी। इसे लेकर एक्सईएन विद्युत ने शनिवार को पूर्व विधायक के साथ सैयदराजा आवास पर बैठक की। इसके बाद पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने धरना को स्थगित करने की जानकारी दी। बताया कि एक्सईएन विद्युत के द्वारा जो भी अधिक बिल सैयदराजा के लोगों से वसूला गया है उसकी वापसी एवं समायोजन को लेकर उच्चाधिकारियों से वार्ता का भरोसा दिया गया है। साथ ही सैयदराजा नगर को शहरी फीडर से जोड़ने के लिए 15 दिन का वक्त मांगा गया है। वहीं एक्सईएन आशीष कुमार सिंह ने बताया कि बिजली से जुड़े कई समस्याओं को संज्ञान में लिया गया है। सैयदराजा नगर क्षेत्र में 21 घंटे की बिजली आपूर्ति होनी चाहिए। भरोसा दिया कि मार्च माह के अंत तक सैयदराजा में 21 घंटे की बिजली आपूर्ति से जुड़ी सभी कार्यवाही मुकम्मल कर ली जाएगी।

Chandauli news:जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने हाईवे स्थित महेवा में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में शेष कमियों को शीघ्र पूरा कर हैंड ओवर करने के सख्त निर्देश दिए।