चंदौली

उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष मुगलसराय विजय प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के क्रम में थाना मुगलसराय पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 30. जुलाई को थाना मुगलसराय पुलिस टीम वीआईपी गेट नम्बर-01 क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जीटीआर ब्रिज की उत्तरी सीढ़ी के पास काले रंग के पिट्ठू बैग में अवैध अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री की फिराक में बैठा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे आवश्यक बल प्रयोग कर मौके पर ही पकड़ लिया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम विजय कुमार पासवान पुत्र शिवनाथ पासवान, निवासी ग्राम बलुआ, थाना मनेर, जनपद पटना (बिहार), उम्र लगभग 20 वर्ष बताया। जामा तलाशी एवं बैग की जांच के दौरान उसके कब्जे से 40 बोतल (प्रत्येक 180 ML) अवैध अंग्रेजी शराब (ब्रांड: 8PM Gold), कुल 7.200 लीटर बरामद हुई।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना मुगलसराय पर मु.अ.सं. 379/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नाम व पता अभियुक्त:-
विजय कुमार पासवान पुत्र शिवनाथ पासवान, निवासी ग्राम बलुआ, थाना मनेर, जनपद पटना (बिहार), उम्र लगभग 20 वर्ष।
आपराधिक इतिहास:-
मु0अ0सं0- 379/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली।




