Chandauli news:IGRS निस्तारण: लापरवाही पर सीधे विभागीय कार्रवाई, ADM के सख्त निर्देश

आईजीआरएस प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता अपर जिलाधिकारी

चंदौली

अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राजेश कुमार ने जिला स्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।

उन्होंने पोर्टल पर लंबित शिकायतों को समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के कड़े निर्देश। डिफ़ॉल्टर श्रेणियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर शून्य करने पर जोर। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने विभागवार लंबित प्रकरणों, डिफ़ॉल्टर शिकायतों और असंतोषजनक निस्तारण की गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें और मौका मुआयना कर पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा किसी भी दशा में प्रकरण डिफ़ॉल्टर श्रेणी में न जाए। समय सीमा समाप्त होने से पूर्व शिकायत का स्थाई समाधान किया जाए। भूमि विवाद व निर्माण संबंधी मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम अनिवार्य रूप से मौके पर जाकर जांच करे। बिना निस्तारण के आख्या (रिपोर्ट) लगाने या आवेदक को संतुष्ट किए बिना मामला बंद करने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय कर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिन मामलों में शिकायतकर्ता निस्तारण से असंतुष्ट हैं, उन्हें पुनः री-ओपन कर प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।

बैठक में उपजिलाधिकारी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं विकास खंड के अधिकारीगण उपस्थित रहे।