Varanasi news:गंगा की लहरों के बीच दिखेंगे विमानों के हैरतअंगेज करतब, एयर शो की तैयारियों में जुटा प्रशासन

वाराणसी

वाराणसी काशी में आगामी महीने होने वाले एयर शो को लेकर वाराणसी जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज हो गई है। एयर शो तीन दिवसीय रहेगा। जिसको लेकर शनिवार की सुबह वाराणसी जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार अपने अधीनस्थों के साथ सुजाबाद डोमरी घाटों पर पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उसके बाद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।गंगा की लहरों के बीच वाराणसी में अक्टूबर में होने वाले भव्य एयर शो को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 22, 23 और 25 अक्टूबर को दोपहर 12 से 2 बजे तक नमो घाट से अस्सी घाट के बीच गंगा के ऊपर विमानों और हेलीकॉप्टरों के हैरतअंगेज करतब देखने को मिलेंगे। एयर शो में 100 से अधिक विमान और हेलीकॉप्टर शामिल होने की जानकारी सामने आई है। आयोजन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही घाटों, गंगा और आसपास के इलाकों में भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन की विशेष योजना तैयार की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर घाट क्षेत्र के आसपास करीब एक किलोमीटर के दायरे में निजी ड्रोन उड़ाने पर रोक रहेगी। वही एयर शो के दौरान दोपहर गंगा में नौका संचालन बंद रखने की योजना है। वहीं राजघाट पुल पर सड़क और रेल यातायात को भी निर्धारित अवधि में रोकने की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा तैयारियों के तहत 16 अक्टूबर से नमो घाट पर घूमने वाले सैलानियों के लिए बंद होने की संभावना जताई जा रही हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन महाकुंभ की तर्ज पर क्राउड मैनेजमेंट, बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन और अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था पर काम कर रहा है। इस अवसर पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, ट्रैफिक एडीसीपी अंसुमन मिश्रा, एसीपी प्रवीण कुमार, कोतवाली एसीपी विजय प्रताप सहित अन्य विभागीय अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौनुद रही।