Chandauli news:दीनदयाल उपाध्याय जयंती की पूर्व संध्या पर स्मारक पर जलाए दीप

पड़ाव/चंदौली

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती की पूर्व संध्या पर पंडित दीनदयाल उपवन स्थित उनके स्मारक पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र एवं स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह रहे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष किरण शर्मा एवं गुड्डू गुप्ता, मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह एवं संदीप पटेल, प्रदीप मौर्या, संजय पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुराग मौर्य, जयदीप तिवारी, दशरथ मौर्य, गौरव जायसवाल, मिथिलेश पटेल, परमानंद पटेल, अंजलि राठौर, विजय सेठ, डॉ. ओपी सिंह, राजू गांगुली एवं विजय गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।