चंदौली
मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 08 अभियुक्तों को ₹9,800/- नगद एवं 52 ताश के पत्तों के साथ किया गया गिरफ्तार।

चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन व पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुगलसराय अर्जुन सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22/23.09.2026 की रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पड़ाव चौराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रतनपुर में दुर्गा मंदिर के पीछे खुले मैदान में कुछ व्यक्ति हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी गई। पुलिस बल को देखकर जुआ खेल रहे व्यक्ति ताश के पत्ते फेंककर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें मौके पर ही घेरबंदी करके पकड़ लिया गया। पकड़े गए 08 अभियुक्तों की जामा तलाशी से कुल ₹700/- नगद तथा मौके पर बिछी बोरी (फड़) से ₹9,100/- नगद एवं 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। इस प्रकार अभियुक्तों के कब्जे व फड़ से कुल ₹9,800/- नगद एवं 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मुगलसराय पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण एवं उनसे बरामदगी-
1-विनोद पटेल पुत्र सेवा लाल पटेल, निवासी ग्राम रतनपुर, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली, उम्र 30 वर्ष — ₹90/- नगद बरामद।
2-आर्यन प्रजापति पुत्र राकेश प्रजापति, निवासी ग्राम भोजपुर, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली, उम्र 22 वर्ष — ₹100/- नगद बरामद।
3-सुरेश पटेल पुत्र विजय पटेल, निवासी ग्राम भोजपुर, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली, उम्र 19 वर्ष — ₹70/- नगद बरामद।
4-सूरज पटेल पुत्र बचाऊ पटेल, निवासी ग्राम रतनपुर, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली, उम्र 20 वर्ष — ₹40/- नगद बरामद।
5-प्रदीप मौर्या पुत्र शिव मूरत मौर्या, निवासी ग्राम भोजपुर, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली, उम्र 19 वर्ष — ₹30/- नगद बरामद।
6-गौरव कुमार कसेरा पुत्र लालचन्द कसेरा, निवासी भोजपुर नई बस्ती, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली, उम्र 28 वर्ष — ₹130/- नगद बरामद।
7-विनोद केसरी पुत्र विजय केसरी, निवासी ग्राम चौरहट, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली, उम्र 30 वर्ष — ₹100/- नगद बरामद।
8-सुनील पटेल पुत्र लालमन पटेल, निवासी ग्राम भोजपुर, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली, उम्र 27 वर्ष — ₹140/- नगद बरामद।
बरामदगी विवरण-
फड़ से बरामदगी: ₹9,100/- नगद
जामा तलाशी से बरामदगी: ₹700/- नगद
कुल नकद बरामदगी: ₹9,800/- नगद
अन्य सामग्री: 52 अदद ताश के पत्ते
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 488/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
अर्जुन सिंह, थानाध्यक्ष, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली
उ0नि0 अजय कुमार, चौकी प्रभारी जलीलपुर, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली
हे0का0 संदीप सिंह, थाना मुगलसराय, चन्दौली
हे0का0 रजनीश राय, थाना मुगलसराय, चन्दौली
का0 धनंजय राय, थाना मुगलसराय, चन्दौली
रि0का0 अभिषेक मौर्या, थाना मुगलसराय, चन्दौली
रि0का0 आयुष पाण्डेय, थाना मुगलसराय, चन्दौली
रि0का0 हर्ष गोस्वामी, थाना मुगलसराय, चन्दौली





