Chandauli news:श्री सर्वेश्वरी समूह, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव, तथा अघोर परिषद् ट्रस्ट, आदि आश्रम हरिहरपुर-ताजपुर के संयुक्त तत्वावधान में कम्बल व साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन

चंदौली

आदि आश्रम हरिहरपुर द्वारा जरुरतमंदों में कम्बल व साड़ी का वितरण
चंदौली के सकलडीहा में स्थित परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी की साधना स्थली आदि आश्रम हरिहरपुर-ताजपुर के “अघोरेश्वर भगवान राम सरोवर” पर आज दिनांक 10 जनवरी 2024 दिन बुधवार को श्री सर्वेश्वरी समूह, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव, वाराणसी तथा अघोर परिषद् ट्रस्ट, आदि आश्रम हरिहरपुर-ताजपुर के संयुक्त तत्वावधान में कम्बल व साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बाबा भगवन राम ट्रस्ट, श्री सर्वेश्वरी समूह और अघोर परिषद् ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी ने अपने कर-कमलों से 5 असहाय विधवा महिलाओं को साड़ी तथा 5 असहाय वृद्धजनों को कम्बल प्रदान करके वितरण कार्यक्रम प्रारंभ किया। इससे पूर्व पूज्य बाबा जी ने परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के चित्र पर माल्यार्पण-पूजन, आरती व दीप प्रज्जवलित किया। श्री सर्वेश्वरी समूह की महिला संगठन की सदस्याओं ने लगभग 200 महिलाओं को साड़ी प्रदान किया। क्षेत्रीय ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह जी, श्री सर्वेश्वरी समूह के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह जी, प्रचारमंत्री पारसनाथ यादव जी तथा अन्य सदस्यों ने जरुरतमंदों में लगभग 300 कम्बलों का वितरण किया। सरोवर पर पधारने वाले सभी लोगों में प्रसाद वितरण भी किया गया। इस प्रकार हरिहरपुर, ताजपुर सहित आसपास के लगभग एक दर्जन गांवों के 500 जरूरतमंदों के शीत निवारणार्थ कम्बल व साड़ी वितरण का यह पुनीत कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सतीश राम ‘प्रधान’, शिवाजी सिंह, रविन्द्र सिंह ‘पूर्व प्रधान’, अमित सिंह ‘पूर्व प्रधान’, भोला सिंह, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय शम्भू खरवार, शम्भू सिंह (विक्की) और भारतीय पोपपाल सिंह का विशेष सहयोग रहा|