Varanasi news:अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्रपर लगा आर.के.एम. काइरोप्रेक्टिक चिकित्सा शिविर

वाराणसी


पड़ाव स्थित अघोरेश्वर महाविभूति स्थल, गंगातट के पुनीत प्रांगण में संचालित अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र पर श्री सर्वेश्वरी समूह, पड़ाव,वाराणसी के सौजन्य से, परम पूज्य औघड़ गुरुपद संभव राम जी, अध्यक्ष, श्री सर्वेश्वरी समूह के सानिध्य एवं दिशानिर्देशन में क्रमशः 20, 21 और 22 फरवरी 2026 को एक कायरोप्रैक्टिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया । इस शिविर में कुल 223 रोगियों को आर. के. एम. काइरोप्रेक्टिक चिकित्सा पद्धति से चिकित्सा प्रदान की गई । इस चिकित्सा शिविर में घुटने के दर्द, कंधे एवं हाथ पैर के दर्द, गर्दन के दर्द, कमर के दर्द, रीढ़ की हड्डी तथा जोड़ों की समस्या से पीड़ित ,16 साल के अल्प वयस्क से ले कर 80 साल के वयोवृद्ध सभी लाभान्वित हुए। शिविर में वाराणसी सहित पूर्वांचल, बिहार एवं छत्तीसगढ़ से भी रोगी आए हुए थे।
चिकित्सा शिविर का उद्घाटन परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा सामूहिक आरती-पूजन के साथ किया। शिविर में अघोरेश्वर भगवान राम योग एवम् प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र में सेवारत काइरोप्रेक्टर एवं एक्युपंचरिस्ट डॉ० नितिन के अग्रवाल तथा भागलपुर बिहार, से आए उनके सहयोगी,काइरोप्रेक्टर, डॉ० एस. के. सुमन ने अपनी बहुमूल्य सेवा प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि 12 जनवरी 2023 को अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी की गरिमामयी उपस्थिति में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के कर-कमलों से किया गया था। तब से लेकर अब तक इस चिकित्सा अनुसंधान केंद्र से हजारों लोग स्वस्थ्य लाभ ले चुके हैं।

Chandauli news:मिशन शक्ति अभियान, फेज-5.0 के अन्तर्गत प्रचलित “ऑपरेशन बचपन अभियान” के दौरान चन्दौली पुलिस द्वारा थाना मुगलसराय अन्तर्गत ईंट भठ्ठा पर काम करने वाले 06 नाबालिग बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया गया।