वाराणसी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा है कि राहुल जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे देश व्यापी छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम देश की शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव का एक महत्वपूर्ण कदम है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देश की शिक्षा प्रणाली को छात्रों के अनुकूल, सुरक्षित और दबाव-मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। राहुल जी का जोर परीक्षा प्रक्रिया को केंद्रीकृत दबाव से मुक्त करके छात्र-केंद्रित बनाने पर है, जो पेपर लीक से मुक्त हो और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित कर सके। राहुल जी प्रश्नपत्र और पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त सजा की वकालत करते है। इससे देश में परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और धांधली मुक्त बनाने की दिशा तय हो सकती है। वह परीक्षा और शिक्षा तंत्र को सरकारी नियंत्रण से निकालकर छात्रों के अनुकूल, सुरक्षित और दबाव-मुक्त बनाने की मांग कर रहे हैं। उनका अभियान शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और शिक्षा के व्यापारीकरण पर रोक लगाने जैसे कदमों के जरिए शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार की बात करता है। कोटा, देहरादून, प्रयागराज (इलाहाबाद), और पटना जैसे शिक्षा के मुख्य केंद्रों पर छात्रों के साथ सीधा संवाद यह दिखाता है कि उनकी समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर की नीतियों में प्रमुखता दी जाएगी। राहुल जी का नेतृत्व देश को शिक्षा के व्यावसायीकरण से दूर ले जाकर, एक ऐसी प्रणाली की ओर ले जाने का प्रयास है जो गरीब और ईमानदार छात्रों को शिक्षा में समान अवसर प्रदान करे।




