वाराणसी

विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अमरनाथ विश्वकर्मा के निधन पर जताया शोक
ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने वाराणसी गोदौलिया निवासी काशी गेस्ट हाउस एवं इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता अमरनाथ विश्वकर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने बताया कि अमरनाथ विश्वकर्मा श्री विश्वकर्मा सभा चौकाघाट वाराणसी के अध्यक्ष और समाजसेवी तथा राजनैतिक कार्यकर्ता थे। बीमारी के चलते आज प्रातः काल उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि दोपहर बाद हरिश्चंद्र घाट पर संपन्न हुई। इस मौके पर बड़ी संख्या में राजनैतिक और समाज के प्रतिष्ठित गणमान्य लोग उपस्थित थे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की सद्गति एवं परिजनों को इस दारूण दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।




