Chandauli news:स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की बैठक में अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

चंदौली

जिला स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण समिति की बैठक जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग के निर्देश में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं ने व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रगति बढ़ाने व ऑन लाइन आवेदन का निस्तारण, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, RRC संचालन हेतु निर्देशित किया । उन्होंने सामुदायिक शौचालय के संचालन हेतु समस्त सहायक विकास अधिकारी, पंचायत को निर्देशित किया गया कि सामुदायिक शौचालय की दिवाल पर खुलने व बंद होने का समय अंकित अवश्य कराया जाय, केयर टेकर का समय से प्रति माह भुगतान किया जाय। उन्होंने जनपद में असक्रिय सामुदायिक शौचालय को सक्रिय कराने के शख्त निर्देश देते हुवे उन्होंने कहा इसका कड़ाई से पालन करते हुवे शौचालयों का संचालन शतप्रतिशत सुनिश्चित हो। विकास खण्ड धानापुर की ग्राम पंचायत धानापुर व विकास खण्ड चकिया के ग्राम पंचायत उतरोत में निर्मित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट को संचालन हेतु संबंधित विकास खण्ड के खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत को तथा समय से केयर टेकर व पंचायत सहायक का मानदेय देने के निर्देश दिए गए।ODF मॉडल ग्रामों के द्वितीय सत्यापन शत प्रतिशत रिपोर्ट अपलोड करने के लिए सभी ए डी ओ पंचायत को निर्देशित किया। बैठक के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम, जिला परियोजना प्रबंधक, समस्त खण्ड विकास अधिकारी व समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत उपस्थित रहे।