Chandauli news:बलुआ पुलिस ने 01.260 किग्रा अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 01.260 किग्रा अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

चंदौली

उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में प्रभारी बलुआ, अरुण प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 31.07.2026 को थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सराय रसूलपुर चौराहा के पास चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ पर मु0अ0सं0 220/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है, तथा आर्थिक लाभ के लिए गांजा लाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था।

गिरफ्तार अभियक्त का विवरण-
1.रवि सिंह पुत्र जमुना सिंह निवासी हुदहुदीपुर थाना बलुआ जनपद चंदौली।

पंजकृत अभियोग का विवरण-
1-मु0अ0सं0 220/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली।