Varanasi news:रसोई गैस के दाम में लगातार बढ़ोतरी से आमजन बेहाल: अशोक विश्वकर्मा

वाराणसी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने एक विज्ञप्ति में रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 29 रुपए की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। वाराणसी जैसे शहरों में घरेलू गैस 14.2 किलोग्राम की कीमत 976 रुपए 50 पैसे तक पहुंच गई है। बढ़ती महंगाई के बीच घरेलू गैस के दामों में हो रही लगातार बढ़ोतरी आम जनता के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस वृद्धि से छोटे व्यवसायियों और आम परिवारों का बजट बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने सरकार से तत्काल राहत देने और कीमतों को वापस लेने की मांग की है।