वाराणसी

ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने वाराणसी के मशहूर शायर सिद्धनाथ शर्मा ‘सिद्ध’ के निधन का समाचार प्राप्त होने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से बीमार थे और किडनी तथा लीवर के संक्रमण से जूझ रहे थे। जिसके चलते 9 जून को उनका निधन हो गया उनके निधन पर ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने बताया कि वह मशहूर कवि और गजलकार थे, उनका गज़ल संग्रह प्रकाशनाधीन है।
Post Views: 4




