स्वामी प्रसाद मौर्य की अपनी जनता पार्टी के INDIA गठबंधन में शामिल होने पर हार्दिक स्वागत: अशोक विश्वकर्मा
वाराणसी

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ OBC नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य जी द्वारा अपनी पार्टी ‘अपनी जनता पार्टी’ के साथ कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी से दिल्ली में मुलाकात कर INDIA गठबंधन में शामिल होने के ऐतिहासिक फैसले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेशओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्य जी का राजनीतिक सफर BSP, BJP और SP जैसी बड़ी पार्टियों में मंत्री, सदन के नेता और विपक्ष के नेता के रूप में रहा है। पडरौना और कुशीनगर क्षेत्र में उनका मजबूत जनाधार है। उनका यह कहना कि “देश स्तर पर विकल्प कांग्रेस है और राहुल गांधी जी SC-ST, OBC, अल्पसंख्यकों की आवाज उठा रहे हैं” — यह पूरे बहुजन समाज की भावना है। “भाजपा हटाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ” आज देश की जरूरत है।
उनके INDIA गठबंधन में आने से उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले OBC, दलित और अल्पसंख्यक एकता को नई ताकत मिलेगी और सामाजिक न्याय की लड़ाई मजबूत होगी।
अशोक कुमार विश्वकर्मा ने स्वामी प्रसाद मौर्य को इस नए सियासी सफर के लिए शुभकामनाए दी है






